Latest News

The News Complete in Website

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण एवं आरोग्य मेले में योजनाओं की दी गई जानकारी

1 min read

भांवरकोल/गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वर्गीय कृष्णानंद राय स्मृति सभागार में आयोजित त्रिदिवसीय जनकल्याण मेला एवं स्वास्थ्य/आरोग्य मेले के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में कई पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी योजनाओं की जानकारी विकासखंड स्तर पर उपलब्ध है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) संतोष सिंह कुशवाहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा के चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज चौधरी, स्वच्छ भारत मिशन से धर्मेंद्र कुमार, कृषि विभाग से अनीश गुप्ता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से विनोद यादव तथा बाल विकास परियोजना से अंजू सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में कृष्ण बिहारी राय, आनंद राय मुन्ना, राजेश मिश्र, विनोद राय, सतीश राय, मनोज पांडेय, रवीन्द्रनाथ राय, अनिल कुमार राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *