Latest News

The News Complete in Website

ममता की TMC टूटी, 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

1 min read

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस  में बड़ी टूट सामने आई है। पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ दो और विधायक भी हैं। ऋतब्रत ने बुधवार को दावा किया कि 58 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को समर्थन पत्र सौंपकर उन्हें विधायक दल का नेता और नेता विपक्ष घोषित करने की मांग की, जिसे स्पीकर ने मंजूरी दे दी है। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता जबकि अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। हालांकि स्पीकर की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऋतब्रत ने दावा किया कि संसदीय नियमों के मुताबिक उनका गुट ही बंगाल विधानसभा में असली और मुख्य विपक्ष है। बागी गुट को 58 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जो दल-बदल कानून के तहत जरूरी दो-तिहाई संख्या से अधिक है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *