Latest News

The News Complete in Website

कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन

1 min read

NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। इस बीच एक शख्स CJP के विरोध में हिट (कॉकरोच मारने वाला) लेकर आया। उसे बाहर कर दिया गया। उधर प्रदर्शन वाली जगह पर नेटवर्क की समस्या है। यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *