कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर
1 min read खान सर पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। अनुराग वर्मा की अदालत में खान सर अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल कर सकते हैं। टीचर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पटना पुलिस की गाड़ियां रातभर अलग-अलग वक्त पर खान सर की कोचिंग में पहुंची, लेकिन 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई।
स्टूडेंट्स भी रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे। पुलिस गाड़ी से बार-बार अनाउंस करती रही- ‘हट जाइए, लौट जाइए’, लेकिन स्टूडेंट्स रातभर डटे रहे। खान सर को जानने वालों का कहना है कि वो कोचिंग के अंदर ही मौजूद हैं।
