Latest News

The News Complete in Website

पेड़ से लटका मिला युवक

1 min read

आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के समीप स्थित बगीचे में आम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर गांव निवासी संजय मौर्य (30) पुत्र स्वर्गीय लालू मौर्य का शव शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से लगभग 100 मीटर उत्तर स्थित बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना परिजन को दी गई। मौके पर पहुंचे स्वजन शव को फंदे से लटका देख बेसुध हो गए। मृतक के छोटे भाई संदीप मौर्य ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार संजय मौर्य की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी तथा उसका दो वर्ष का एक पुत्र भी है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से सामंजस्य नहीं था, जिसके चलते उसकी पत्नी करीब दो वर्ष पूर्व पुत्र को लेकर मायके चली गई थी। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से पड़ोसियों के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहता था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *