आज़मगढ़ में प्रधानों ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, कार्यकाल बढ़ाने की किया मांग
1 min read
आजमगढ़। जनपद के पल्हनी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने मंगलवार को प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान प्रधानों ने अपने कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग उठाई। खंड विकास अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि इसे राज्यपाल महोदय तक भेज दिया जाएगा। राम सिंगर यादव बताया कि वर्तमान ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त होने वाला है। प्रधानों का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर जो परिस्थितियां बन रही हैं, उसके अनुसार चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाने की संभावना जताई जा रही है, साथ ही मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। ऐसे में गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रधानों ने मांग की है कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक की नियुक्ति करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है और इससे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। जिला जीत निषाद ने कहा कि प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि विकास कार्य सुचारू रूप से जारी रह सकें। चुनाव होने तक कार्यकाल विस्तार किया जाना आवश्यक है जिससे गांवों का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में संतोष कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा जिन प्रशासनिक अधिकारियों को यदि ग्राम प्रधान का कार्यभार सोपा गया तो निश्चित रूप से ग्राम प्रधानों की छवि खराब होगी क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यदि क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के क्षेत्र में काम कार्य नहीं कराया जाएगा तो प्रधानों क्षेत्र में छवि धूमिल होगी। इस अवसर पर इंद्रपाल यादव राजकुमार गुप्ता पुष्पा देवी लालासर प्रसाद जागेश्वर यादव संतोष कुमार निर्मला देवी हरिराम यादव रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
