Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी, दिए गए जरूरी निर्देश

1 min read

25 से 27 अप्रैल तक प्रस्तावित परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए किया गया ब्रीफ

आजमगढ़। उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गोष्ठी आयोजित की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी पुलिस कर्मियों को विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, परीक्षा केंद्रों की निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता न होने पाए। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *