पटाखा फैक्ट्री में आग, 4 की मौत
1 min readजयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर झुलस गए। मरने वालों में रहीम, रुबीन (15), अब्दुल वाहिद शामिल हैं। एक की शिनाख्त नहीं हुई है। झुलसे नासिर खान (23) , समीर खान (30), बिलाल (30) और आदिब (25) को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया- समीर और नासिर 95% झुलस गए। बिलाल 75% और आदिब 65% जल गया। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है।
