Latest News

The News Complete in Website

यूपी में अधिवक्ता का कत्ल: बेलघाट रोड पर मुड़ते ही पीछे लग गए थे अपहरणकर्ता

1 min read

बहन-बहनोई के विवाद में की हत्या

बस्ती। बस्ती के कप्तानगंज में अधिवक्ता हत्याकांड में भले ही कहानी खुल गई हो। मगर, इसमें गहरी साजिश होने की बात सामने आ रही है। जिस तरह से पीछा कर उनका अपहरण किया गया, उससे स्पष्ट है कि किसी करीबी की सटीक मुखबिरी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

अधिवक्ता चंद्रशेखर के साथ गए गांव के बजरंगी यादव के मुताबिक, महराजगंज से बेलघाट मार्ग पर घर जाने के लिए मुड़ते ही ऐसा लगा कि कुछ गड़बड़ है। वहीं से बदमाशों ने बाइक के पीछे गाड़ी को लगा दिया। शाम करीब 7:30 बजे नरायनपुर तिवारी गांव के पास बाइक को ओवरटेक कर गाड़ी से तीन लोग नीचे उतरे।

चंद्रशेखर को मारपीट कर गाड़ी में बैठा लिया। बचाने के लिए वह गुहार करता रहा। मगर, रात होने की वजह से कोई सहयोग करने नहीं आया। बजरंगी यादव ने वारदात की सूचना पुलिस व परिजनों और गांव के लोगों को दी।

कप्तानगंज क्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव निवासी अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव की बहन सोनमती की शादी 20 साल पहले हर्रैया क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम गांव निवासी रंजीत यादव के साथ हुई है। आरोप है कि ससुरालियों के प्रताड़ित करने के बाद पति-पत्नी से अनबन हो गई।

दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। भाई होने के कारण बहन की तरफ से वह लगातार पैरवी कर रहे थे। चंद्रशेखर ने सुलह की पहल भी की। मगर, बात नहीं बन पाई। परिजनों के मुताबिक शनिवार को थाना समाधान दिवस में दोनों पक्ष का मामला पेश हुआ था।

थाने में भी विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि चंद्रशेखर यादव के बहनोई सहित अन्य लोगों ने थाने में विवाद होने के बाद ही योजना बना ली थी। सूत्रों के मुताबिक सटीक मुखबिर के चलते चंद्रशेखर के हर लोकेशन का वे पल-पल खबर ले रहे थे।

चंद्रशेखर यादव की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। चंद्रशेखर के बड़े भाई दया शंकर मुंबई में है। सबसे छोटे भाई महेंद्र प्रताप यादव, पिता, पत्नी उमा यादव,दो बेटियां और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। बस्ती में बहन-बहनोई के पारिवारिक विवाद में 45 वर्षीय अधिवक्ता की सरेराह अपहरण करके हत्या कर दी गई। दिन में हर्रैया थाने के समाधान दिवस के दौरान विवाद हुआ था। रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें लहूलुहान हालत में गनेशपुर बाजार में स्थित हसन पेट्रोल पंप के समीप पाया गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक की पत्नी उमा यादव धरने पर बैठ गईं। इस बीच पुलिस ने बताया कि उमा की तहरीर पर हर्रैया थाने में तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *