Latest News

The News Complete in Website

मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हॉकी में आजमाया हाथ, गोल दागने से पहले गिरे रविंद्र जायसवाल

1 min read

वाराणसी। रवींद्र जायसवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्या ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में हॉकी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने मंझे हुए खिलाड़ियों की तरह ड्रिबलिंग किया। इससे पहले स्टेडियम में मौजूद कई खेलों के 500 से अधिक बालक- बालिकाओं ने शपथ ली कि वह दिन में एक घंटा खेल मैदान पर बिताएंगे। सभी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर मालार्पण किया। इस मौके पर मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एडीएम सिटी आलोक कुमार, हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, सचिव केबी रावत और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिवम सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने कार्यक्रम का संचालन किया। उद्घाटन के दौरान मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हॉकी में हाथ आजमाया। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मंत्री गोल दागने से पहले फिसल जाते हैं। इस दौरान गिरते- गिरते बच जाते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *