75 दिन से स्कूल नहीं गईं चैताली, चिंता में साथी शिक्षिकाएं, बीएसए ने शिक्षिका को किया निलंबित
1 min read
अलीगढ़। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय व सुर्खियों में रहने वाली बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका चैताली वार्ष्णेय 75 दिन से कहां गायब हैं। ये तथ्य शिक्षा विभाग के लिए बड़ा सवाल बना है। विभाग से लेकर उनके सहयोगी शिक्षकों तक के तमाम प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। न पत्राचार का कोई जवाब मिल रहा। इसके चलते लगातार अनुपस्थित रहने पर शुक्रवार को बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। हालांकि उनके पति का कहना है कि वह बीमार हैं। मेडिकल लगा रखा है।
बेसिक शिक्षा परिषद के महानगर से सटे महुआ खेड़ा स्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत चैताली वार्ष्णेय मूल रूप से मित्र नगर की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे स्वर्ण जयंती नगर इलाके में रहती हैं। बीएसए की ओर से 29 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार वह 16 जून से गैरहाजिर हैं। उन्हें विद्यालय की ओर दो पत्र, इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से दो पत्र व बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से तीन पत्र भेजे गए। मगर न तो उन पत्रों का जवाब मिला, न उन्हें रिसीव किया गया।
