Latest News

The News Complete in Website

चीन पर निर्भरता बढ़ने से बढ़ी देश और प्रदेश में बेरोजगारी, धीरे-धीरे सभी उत्पाद चाइना के होंगे-अखिलेश

1 min read

लखनऊ। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से आने वाले सामानों पर भारत की निर्भरता जिस तरह बढ़ती जा रही है, उससे हमारे उद्योगों, कारखानों और दुकानों पर खराब असर पड़ रहा है। बेरोजगारी भी बेतहाशा बढ़ रही है। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि पहले चीन अपना माल भारत के बाजारों में भर देगा और इससे चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ जाएगी कि उनकी हर गलत हरकत को नजरअंदाज करने के लिए भाजपा नेता मजबूर हो जाएंगे। चीन हमारे उत्पादों और उद्योगों को धीरे-धीरे बंद करवाने के कगार तक ले जाएगा फिर मनमाने दाम पर हर चीज की सप्लाई करेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये बात ड्रोन वालों को समझ नहीं आ रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बस देश का क्षेत्रफल बता दे। यह बता दे कि भाजपा सरकार के आने के समय देश की कुल भूमि जितनी थी, अब भी उतनी ही है या अब चीनी कब्जे के बाद घट गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *