बड़ा हादसा: यमुना किनारे महालक्ष्मी मंदिर की दीवार ढही, डीएम बोले- कुछ लोग चोटिल; तलाशी अभियान जारी
1 min read
आगरा। आगरा में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में यमुना किनारे के पास की दीवार ढह गई। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी हुई है।
हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए। इलाके को सील कर दिया गया। किसी को भी घटनास्थल की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। तलाशी अभियान जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सोमवार शाम को मंदिर में पूजा-अर्चना चल रही थी। इसमें काफी संख्या में लोग माैजूद थे। इसी दाैरान दीवार ढहने के चलते हादसा। खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर फोर्स के साथ आला अधिकारी पहुंच गए।
पुलिस के गोताखोर तलाश अभियान में जुटे हैं, लेकिन अब तक किसी के भी हताहत होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। गाैरतलब है कि आगरा में यमुना उफान पर है। नदी किनारे के इलाके यमुना के पानी में जलमग्न हैं। महालक्ष्मी मंदिर भी यमुना किनारे स्थित है।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि जिन लोगों काे लापता बताया जा रहा था, वह सभी घर पर हैं। उन्हें हल्की चोटें आईं हैं। फिर भी माैके पर तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में नदी के नजदीक न जाएं।
