Latest News

The News Complete in Website

आज़मगढ़ : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले 10 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा

1 min read

filter: 101; fileterIntensity: 0.8; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.3361111, 0.5859375);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

आज़मगढ़। जनपद की रौनापार पुलिस ने मंगलवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹10,000 के इनामी और फरार अभियुक्त अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया। अखिलेश पर विदेश भेजने के नाम पर 88 लोगों से फर्जी वीजा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। उसे लाटघाट-गोरखपुर मार्ग से सुबह 4:10 बजे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

मामला 24 दिसंबर 2021 का है, जब ग्राम जमुवा हरिराम निवासी मनोज कुमार ने थाना रौनापार में शिकायत दर्ज की थी। मनोज ने बताया कि अखिलेश कुमार ने विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे और 87 अन्य लोगों से पैसे ऐंठे और फर्जी वीजा थमा दिए। इस ठगी के आधार पर थाना रौनापार में मुकदमा अपराध संख्या 236/2021, धारा 419/420/467/468/471 भा.दं.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में अखिलेश फरार पाया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ 14 फरवरी 2023 को गिरफ्तारी वारंट और कुर्की की कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹10,000 का इनाम घोषित किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनापार थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान अखिलेश को धर दबोचा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, दिनेश यादव, कांस्टेबल जयप्रकाश वर्मा, दिलीप कुमार और अमितेश कुमार शामिल थे। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से ठगी जैसे अपराधों पर अंकुश लगेगा। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *