Latest News

The News Complete in Website

नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर सैफई में उमड़ा कुनबा, भावुक अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

1 min read

इटावा। सैफई में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सैफई स्थित समाधि स्थल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को नमन किया।

सुबह करीब 10:30 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद आदित्य यादव, अनुराग यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक (अंशुल) यादव, आर्यन यादव और कार्तिकेय यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे।

प्रदेशभर के नेताओं की मौजूदगी

सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव इस समय समाधि स्थल पर बने मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हैं। मंच से कार्यक्रम संचालित हो रहा है और प्रदेशभर से आए वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। लगभग 11 बजे मैनपुरी संसद डिंपल यादव परिवार की महिलाओं के साथ मंच पर पहुंची हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *