Latest News

The News Complete in Website

यूपी में एजेंसियां हाई अलर्ट पर, राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ी; इन शहरों में चेंकिग जारी

1 min read

लखनऊ। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम धमाका हो गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं।

गश्त, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और बाजारों में भी सुरक्षा बाढ़ की गई। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

चारबाग, लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों सहित अमौसी एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अमौसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने यात्रियों, उनके लगेज की गहन जांच की। श्वान दलों की मदद से सरकुलेटिंग एरिया भी जांचे गए।

वहीं चारबाग व लखनऊ जंक्शन स्टेशनों पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जंक्शन आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि सभी प्लेटफॉर्मों व रात में रवाना होने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। आने वाले वाहनों की जांच भी हुई। विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *