पापा ने दबाया था मम्मी का गला’: पांच साल की बेटी ने बताई आंखों देखी, लाश बेड पर रख प्लान बनाता रहा आरोपी
1 min read
जौनपुर। रामनगर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सोनी उर्फ कविता (30) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बिस्तर पर लिटाकर पूरी रात अपने बचने की कहानी गढ़ता रहा। सुबह उसने चाचा और उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की।
खुद पुलिस और ससुराल में फोन कर सूचना दी। छोटी बेटी ने बताया कि उसने पापा को मम्मी का गला दबाते हुए देखा था। इसके बाद वह सो गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमरजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
सोनी उर्फ कविता (30) की शादी लगभग 12 वर्ष पहले अमरजीत गौतम के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे अनमोल (8), खुशी (5) हैं। अमरजीत घरों में टाइल्स लगाने का काम करता है। सोनी उर्फ कविता के गर्दन पर निशान हैं।
सोनी के पिता हरसिंहपुर निवासी जयनाथ गौतम ने आरोप लगाया दामाद अमरजीत गौतम नशे का आदी है। सोनी शराब पीने से मना करती थी तो वह उससे विवाद करता था। शुक्रवार रात दामाद ने पारिवारिक कलह के बाद सोनी की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को बचाने की कोशिश की और करीबियों को फंसाने के लिए कहानी गढ़ता रहा। उसने पत्नी को के शव को बेड पर ही लिटाकर घर के बाहर निकला। पूरी रात करीबियों के पास गया और मदद भी मांगी लेकिन सभी ने इंकार कर दिया।
इसके बाद उसने शनिवार की सुबह पुलिस और ससुराल को कॉल कर कहा चाचा और उसके बेटे ने पत्नी को मार डाला है। सोनी की बेटी ने बताया कि पापा ने ही मम्मी का गला दबाया था लेकिन वह इसके बाद सो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अमरनाथ गौतम ने घटना की जानकारी दी थी। जब पूरी जांच की गई तो यह बात सामने आई कि मृतका सोनी उर्फ कविता के पति अमरनाथ गौतम ने ही गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया है, जिसे आरोपी ने स्वीकार भी कर लिया है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। – आतिश कुमार, एएसपी ग्रामीण।
