Latest News

The News Complete in Website

यूपी: प्रदेश के ‘राजभवन’ का नाम बदलकर अब ‘जन भवन’; राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन

1 min read

लखनऊ। गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन में, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन किया गया है। पूर्व में ‘राज भवन‘ के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब “जन भवन” नाम दिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ‘जन भवन‘ के नाम से अभिहित व संबोधित किया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *