Latest News

The News Complete in Website

इंडियो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप: हैदराबाद से वाराणसी आ रहा था विमान, कराई गई आपात लैंडिंग

1 min read

बाबतपुर (वाराणसी)। हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बम होने की सूचना एक पेपर पर लिखी हुई मिलने से रविवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से शाम को विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क हो गया और विमान के रनवे पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतारा गया और गहन जांच करते हुए उन्हें टर्मिनल से अलग सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद विमान की गहन तलाशी की प्रक्रिया शुरू की गई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां हर बिंदु पर जांच कर रही हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *