Latest News

The News Complete in Website

संत रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में एक की मौत, कई घायल

1 min read

रुड़की। रुड़की में संत रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बीनारसी गांव में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष में बदल गया। अचानक दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई और पथराव भी हुआ। इस दौरान आनंद(28)निवासी ग्राम बिनारसी की मौत हो गई। वहीं, विशाल(25) और योगेंद्र(27) को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, ग्रामीण शव को नहीं उठाने दे रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *