Latest News

The News Complete in Website

पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी, चार पशु और अवैध हथियार बरामद

1 min read

भाटपार रानी (देवरिया)। सर्किल क्षेत्र के भाटपार रानी और बनकटा पुलिस ने संयुक्त अभियान में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से चार गोवंशीय पशु, एक पिकअप वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों, अरविंद पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकांत मांझी (निवासी बघड़ा, थाना मुफस्सिल, सिवान, बिहार) और अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्दीन (निवासी खगौरा, थाना धनौती, सिवान, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में तस्कर के पैर में गोली लगी है।

इसी बीच, एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने का प्रयास करने लगा और उसने पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी की पहचान छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ देवरिया और गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *