Latest News

The News Complete in Website

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

1 min read

भांवरकोल/ गाजीपुर। बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान, गाजीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय (मुन्ना) द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने इसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शासन द्वारा बेसिक शिक्षा के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने पर जोर दिया। साथ ही शिक्षकों एवं स्थानीय ग्राम प्रधानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यालयों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने विद्यालयों को कायाकल्प सहित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।इस दौरान शिक्षकों की कमी तथा शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य दायित्वों के बावजूद अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद राय (मुन्ना ) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 10 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान समीर पासवान, लालबहादुर कन्नौजिया, इरशाद अंसारी, एआरपी अमित कुमार राय एवं नसीम अंसारी के अलावा राजेश सिंह यादव, अंबिका राम, दिनेश यादव, विन्ध्याचल पांडेय, पंकज पांडेय, मुजम्मिल अंसारी, ज्योति राय, सलाहुद्दीन, शशिभूषण श्रीवास्तव, संजय राय सहित अनेक शिक्षकगण तथा सतीश राय, नीरज राय, रविन्द्र यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लालबहादुर कन्नौजिया ने की तथा संचालन मु. आलिम हुसैन द्वारा किया गया। अंत में आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह ने किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *