Latest News

The News Complete in Website

पुलिस की मौजूदगी में दो गुटों के बीच मारपीट, चौकी प्रभारी, महिला सिपाही समेत 10 घायल

1 min read

खीरों (रायबरेली)। अतरहर गांव में सीसी रोड के निर्माण के दौरान बुधवार को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों गुटों के बीच मारपीट होती रही। बीचबचाव में चौकी प्रभारी, महिला सिपाही समेत 10 लोग घायल हुए। इसमें गंभीर रूप से घायल प्रधान के देवर को जिला अस्पताल भेजा गया है। लल्लाखेड़ा चौकी प्रभारी की तहरीर पर 10 लोग नामजद और कई अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एक पक्ष से अतरहर की ग्राम प्रधान प्रियंका अवस्थी के मुताबिक गांव में सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। हम लोग सीसी रोड का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान अकारण विपक्षी महेंद्र मिश्रा समेत अन्य लोग लाठी-डंडे से लैस होकर हमला बोल दिया। जानमाल की धमकी दी।

दूसरे पक्ष के महेंद्र मिश्रा का आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों की तरफ से मारपीट की गई। मारपीट में प्रधान पति मनोज अवस्थी उर्फ मोनू, देवर नितेश अवस्थी, पवन शुक्ला, निखिल शुक्ला तथा दूसरे पक्ष के महेंद्र मिश्रा, सर्वेश त्रिवेदी, अनूप तिवारी, अमित तिवारी को चोटें आई।

घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर नितेश अवस्थी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं बीचबचाव के दौरान लल्लाचौकी प्रभारी सचिन कुमार और महिला सिपाही स्टालिन को भी चोटें आई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *