Latest News

The News Complete in Website

अखिलेश यादव बोले- ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठने वाला ही काट रहा; ये अदृश्य जंजीर है

1 min read

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक वीडियो X अकाउंट पर शेयर किया। उसके साथ लिखा- ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है।

ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ़ ख़ेती-मज़दूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोज़गार के ख़िलाफ़ है। उन्होंने लिखा- ये वो अदृश्य जंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे बिचौलियों की मानसिकतावाले खुदगर्ज भाजपाइयों को दिख नहीं रही है। जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात जंजीर में बांधकर भेजा था वो अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब भाजपा के वो संगी-साथी कहां भूमिगत हो गये हैं जो स्वदेशी का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता जगह भाजपाइयों को ‘परनिर्भरता’ का नारा अपना लेना चाहिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *