लखनऊ में दिखा रमजान का चांद, रोजा कल से, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद; बाजारों में दिखी रौनक
1 min read

लखनऊ। लखनऊ में बुधवार को रमजान का चांद नजर आया। पहला रोजा गुरुवार को होगा। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि 19 फरवरी को पहला रोजा होगा। कमेटी ने अकीदतमंदों से इबादत, रोजा और दुआओं का एहतमाम करने की अपील की है। बाजारों में भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा- आज बुधवार को सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। चांद नजर आने के बाद लोग एक दूसरे को रमजान के महीने की मुबारकबाद दे रहे हैं। आज शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। देर रात तक होने वाली तरावीह की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
