Latest News

The News Complete in Website

टैंकर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, चालक केबिन में बुरी तरह फंसा; जेसीबी की मदद से निकाला बाहर

1 min read

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित रिंग रोड पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें टैंकर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर के बाद पिकअप चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। झांसी के चित्रकूट निवासी शत्रुघ्न सिंह (35 वर्ष) पिकअप पर मुजफ्फरपुर से प्लाईवुड लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी बीच अलीनगर निवासी डब्लू चौहान (34 वर्ष) तेल खाली कराकर आज़मगढ़ से अपने डिपो अलीनगर लौट रहा था। दोनों वाहन जब कोरी गांव के पास रिंग रोड के ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी आमने-सामने की तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे में टैंकर चालक और खलासी शिव कुमार (35 वर्ष) भी आंशिक रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से काट-छांट कर पिकअप चालक को किसी तरह बाहर निकाला। तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक का इलाज जारी है। टैंकर चालक और खलासी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *