Latest News

The News Complete in Website

संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत, गले पर थे रस्सी के निशान; सप्ताहभर पहले ही किया था गृह प्रवेश

1 min read

बरेली। बरेली के सीबीगंज में सिपाही मनोज मौर्य ((37 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सीबीगंज के मोहल्ला लेवर कॉलोनी के मूल निवासी मनोज मौर्य वर्तमान में कैमफर स्टेट कॉलोनी में अपने मकान में रहते थे। इस घर में एक सप्ताह पूर्व ही गृहप्रवेश किया गया था। इससे पूर्व वह किराये के मकान में रह रहे थे। मनोज की तैनाती पहले अमरोहा में थी। एक सप्ताह पूर्व ही मुरादाबाद में ट्रांसफर हुआ था। अभी आमद दर्ज नहीं कराई थी। वह यहां अपने घर में सामान शिफ्ट करा रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पत्नी ज्योति उर्फ मीनू से उनकी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद सिपाही मनोज की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ज्योति ने घटना की सूचना अपने देवर और जेठ को दी कि मनोज को हार्ट अटैक पड़ा है। सूचना पर वो लोग कैमफर स्टेट पहुंचे, जहां उन्हें मनोज अचेत अवस्था में मिले। तुरंत उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही की एक बेटी और एक बेटा है। बताते हैं कि मृतक मनोज की जीभ निकली हुई थी। गले में रस्सी के निशान थे। शरीर पर नाखून की खरोंच के निशान बताए गए हैं। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घटना की सही स्थिति पोर्स्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *