Latest News

The News Complete in Website

ईरान संकट के चलते लखनऊ से खाड़ी के देशों की सभी फ्लाइट हुईं रद्द, एक दिन में रद्द हुईं 2500 टिकट

1 min read

लखनऊ. अमेरिका व इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी देशों से लखनऊ का एयर नेटवर्क पूरी तरह कट गया है। दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से विमानों का संचालन ठप हो गया है, जिससे लखनऊवासी खाड़ी देशों में फंसे हैं। रविवार को खाड़ी देशों को आने-जाने वाली 17 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इसमें दम्माम, रियाद, आबूधाबी, शारजाह आदि एयरपोर्टाें की उड़ानें शामिल हैं। आलम यह रहा कि रविवार को लखनऊ से इन देशों के लिए एक भी उड़ान रवाना नहीं हो सकी। इतना ही नहीं करीब ढाई हजार यात्रियों को अपने टिकट निरस्त करने पड़े। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। नए टर्मिनल टी थ्री पर जहां से इंटरनेशनल उड़ानों का संचालन होता है, वह पूरी तरह खाली नजर आया। लखनऊ से खाड़ी देशों मस्कट, अबुधाबी, शारजाह, दम्माम, रियाद, दुबई को जाने के लिए यात्री नहीं थे। न ही इन देशों से विमान लखनऊ आ रहे थे। ईरान व दुबई का एयरस्पेस बंद होने से विमानों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके चलते लखनऊ से खाड़ी देशों को जाने वाली नौ उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। जबकि खाड़ी देशों से आने वाली आठ उड़ानें संचालित नहीं हुई। लखनऊ से बड़ी संख्या में रोजगार के लिए बहराइच, गोंडा, सुलतानपुर, बलरामपुर सहित आसपास के कई जिलों के लोग दुबई, सऊदी अरब सहित कई देशों को जाते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *