Latest News

The News Complete in Website

अखिलेश ढोंगी…’, काशी में बोले केशव प्रसाद- शंकराचार्य भगवान हैं, वो जहां जाएंगे स्वागत करेंगे; सियासत

1 min read

वाराणसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जगद्गुरू शंकराचार्य भगवान हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ढोंगी हैं। यूपी में किसी की औकात नहीं है कि वह गो – हत्या कर सके। शंकराचार्य जहां भी जाएंगे, हम रामभक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे। हिंदू धर्म में शंकराचार्य का स्थान सर्वोच्च है। उप मुख्यमंत्री सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। किसी अपराधी या गो-तस्कर की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह गो-माता की ओर आंख उठाकर देख सके। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। वह समस्त सृष्टि का पालन करती है इसलिए उन्हें किसी सरकारी दर्जे की आवश्यकता नहीं है, वे स्वतः पूज्यनीय हैं। सपा के शासनकाल में गो-तस्करों को संरक्षण मिला। अखिलेश यादव का शंकराचार्य को समर्थन देना केवल एक राजनीतिक पैंतरा है ताकि वे हिंदू मतदाताओं को भ्रमित कर सकें। जब भी सपा या कांग्रेस हिंदुत्व की बात करते हैं, तो वह केवल वोट बैंक की खातिर किया गया एक राजनीतिक ढोंग होता है। सपा- कांग्रेस के नेताओं पर हिंदू विश्वास नहीं करते हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय की माता स्वर्गीय श्यामा देवी का विगत दिनों निधन हो गया था। सोमवार शाम उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य उनके भदैनी स्थित आवास पर पहुंचे और स्वर्गीय श्यामा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

उप मुख्यमंत्री ने गतात्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक कुमार तिवारी, अशोक चौरसिया, शैलेंद्र मिश्रा, नागेंद्र गांधी, अवनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *