Latest News

The News Complete in Website

दुनिया में अशांति फैली है, भारत खिलखिला रहा, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- ट्रंप भरोसेमंद नहीं

1 min read

वाराणसी। प्रख्यात कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले सहित किसी भी संतों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य और अन्य महापुरुषों पर टिप्पणी नहीं की जाती। गो, गंगा और सनातन की रक्षा करना पुण्य संकल्प है। शास्त्री ने शुक्रवार को काशी में मीडिया से बातचीत में कहा कि विश्व में अशांति फैली हुई है, जबकि भारत खिलखिला रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध से विनाश होगा और शांति के रास्ते से ही विकास संभव है। यदि शांति का रास्ता भारत की सनातन संस्कृति से आएगा, तो वह विश्व में संतुलन और शांति कायम कर सकती है। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद नाव से घाटों की अलौकिक छटा निहारी। अस्सी स्थित मछली बंदर मठ पहुंचकर पीठाधीश्वर स्वामी विमल देव से आशीर्वाद लिया। मठ परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *