Latest News

The News Complete in Website

प्रवासी समाज के होली मिलन में गाजीपुर के आशीष राय का हुआ सम्मान

1 min read

गाजीपुर। बेंगलुरु में सोमवार को ब्रह्मर्षि समाज कर्नाटक, बिहारी समाज एवं उत्तर प्रदेश ब्रह्मर्षि समाज के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार व उत्तर प्रदेश के प्रवासी समाज के लोग और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस अवसर पर गाजीपुर के वीरपुर गांव निवासी तथा समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव (कर्नाटक) आशीष कुमार राय को उनके सामाजिक कार्यों, समाज के प्रति समर्पण और सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि समाज बेंगलुरु के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव मुकुल भारद्वाज, संयुक्त सचिव हेमंत शर्मा तथा उपाध्यक्ष अरुण ओझा सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने होली के पावन अवसर पर समाज में भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। यह सम्मान पूरे बिहार-उत्तर प्रदेश के ब्रह्मर्षि समाज के लिए भी गर्व का विषय बताया गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *