Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : दहेज हत्या मामले में पति सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

1 min read

दहेज के लिए प्रताड़ना के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप, अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी

आजमगढ़। जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र में दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति समेत पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को वादी सुनील विश्वकर्मा निवासी गद्दीपुर थाना कंधरापुर ने थाना बिलरियागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी चचेरी बहन सुनीता (26 वर्ष) को उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मु0अ0सं0 64/2026 के तहत धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में थाना बिलरियागंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सभी पांच नामजद आरोपियों को उनके घर राजेन्द्र नगर, कस्बा बिलरियागंज से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय विश्वकर्मा, रामाश्रय विश्वकर्मा, रागनी विश्वकर्मा, पूजा विश्वकर्मा और शिखा विश्वकर्मा शामिल हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *