Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : अधिवक्ता को झांसा देकर 52 हजार रुपए की ठगी, अज्ञात दो युवकों ने चंद सेकंड में पार किया बैग

1 min read

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने चतुराई से एक अधिवक्ता को निशाना बनाकर हजारों रुपये उड़ा दिए। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के गांधीनगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता उदयचन्द्र बरनवाल 21 मार्च 2026 की शाम करीब 7:52 बजे रोडवेज स्थित सानिया भोजनालय के सामने अपनी कार खड़ी कर पान लेने गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनकी कार के पास पहुंचे और चालाकी से वाहन के आगे मोविल (इंजन ऑयल) फेंक दिया। जब अधिवक्ता वापस लौटे तो दोनों व्यक्तियों ने उन्हें बताया कि उनकी गाड़ी से मोविल गिर रहा है। बदमाशों की बातों में आकर जैसे ही अधिवक्ता ध्यान भटकाए, उन्होंने कार की अगली सीट पर रखा काला बैग पार कर दिया। बैग में करीब 52 हजार रुपये नकद और चेक मौजूद था। घटना का एहसास होने पर पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली शहर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना शहर में सक्रिय ठगों के नए तरीके को उजागर करती है, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *