Latest News

The News Complete in Website

बांके बिहारी मंदिर: ठाकुरजी के दर्शन से पहले भीड़ के दबाव में चीख पड़े बच्चे-महिलाएं, ट्रैफिक व्यवस्था हुई फेल

1 min read

मथुरा। श्री बांकेबिहारी मंदिर में एक बार फिर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर में पहुंचने लगा, जो दोपहर तक बेकाबू हालात में दिखा। मंदिर के बाहर की गलियों और बाजारों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं बची। दुकानों के सामने और मार्गों पर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में जाम जैसे हालात बन गए। भीड़ के बीच सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को झेलनी पड़ी। कई जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे लोग घबराए नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ के दबाव में कई श्रद्धालु एक-दूसरे से बिछड़ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस बल के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस द्वारा बनाए गए बैरिकेट और मार्ग नियंत्रण व्यवस्था भी भीड़ के आगे बेअसर साबित हुई। हालात संभालने के लिए श्रद्धालुओं को रोक-रोककर भेजा गया, लेकिन संख्या इतनी अधिक थी कि व्यवस्था लगातार टूटती नजर आई। निर्धारित स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोकने की योजना सफल नहीं हो सकी और भीड़ सीधे मंदिर की ओर बढ़ती रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *