Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में नई पुलिस चौकी “देवरांचल” का उद्घाटन, 24 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

1 min read

आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना महराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम में नवसृजित पुलिस चौकी “देवरांचल” का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में चौकी का शुभारंभ किया गया। नई चौकी की स्थापना से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और निगरानी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।नवस्थापित पुलिस चौकी “देवरांचल” का प्रभारी उप निरीक्षक अवधेश यादव को नियुक्त किया गया है। उन्हें क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस पुलिस चौकी के अंतर्गत कुल 24 गांव शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

चेरा कटघरा, जीवधारी कटघरा, बीबीपुर, कुड़ही, बढ़या चक, आशा नगर, बसन्तपुर, हथियागढ़, शंकरपुर, जजमन जोत, खीरीजोत, आराजी प्रकाश, आराजी बगहवा, आराजी मलहपुरवा, शिवपुर, आराजी पुरनिया, काजी अमीर अहमद जोत, आराजी सेमरी, गंगापुर, नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, अवघड़गंज, आराजी खलंगा एवं महाजी देवारा जदीद जमुनिहवां शामिल हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, इस चौकी के संचालन से क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया तथा आमजन को समय पर सहायता उपलब्ध कराना संभव होगा। साथ ही, सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी भी सुनिश्चित की जा सकेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नई पुलिस चौकी से सुरक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा और अपराधों पर अंकुश लगेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *