Latest News

The News Complete in Website

इंडिगो विमान में सिरफिरे यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट, कहा- भूत का साया है; पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटना

1 min read

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब बेंगलुरु से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने हवा में ही इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश कर दी। घटना के समय विमान रनवे से महज करीब 500 फीट की ऊंचाई पर लैंडिंग पोजीशन में था, जिससे यात्रियों की सांसें थम गईं। जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6ई-185 शनिवार रात करीब सवा आठ बजे बेंगलुरु से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अदनान नामक युवक ने पहली बार इमरजेंसी एग्जिट से छेड़छाड़ की, जिसे केबिन क्रू ने समझाकर शांत करा दिया। हालांकि, जब विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अंतिम चरण में था और रात करीब 10:20 बजे रनवे को छूने ही वाला था, तभी आरोपी ने दोबारा इमरजेंसी गेट खोलने के लिए बटन दबाने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा हवा में ले जाकर संभावित खतरे को टाल दिया।

बाद में दूसरी कोशिश में रात करीब 10:35 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद केबिन क्रू और यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आरोपी को तुरंत एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों और सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया, जहां से उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

अजीब बयान से सुरक्षाकर्मी हैरान

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले अजीब बयान देते हुए कहा कि उस पर “भूत का साया” है, हालांकि बाद में उसने बताया कि वह गोवा से घूमकर लौट रहा था और उसे यह अंदाजा नहीं था कि बटन दबाने से विमान का दरवाजा खुल सकता है।

इस संबंध में फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इंडिगो के सुरक्षा प्रबंधक देवांशु प्रताप सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियां ने भी मामले की जांच के साथ ही आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *