Latest News

The News Complete in Website

कुंडेसर कबीरपुर के विनय उपाध्याय बने डिप्टी कलेक्टर, 14वीं रैंक से बढ़ाया जिले का मान

1 min read

भांवरकोल / गाजीपुर। थाना क्षेत्र के कुंडेसर कबीरपुर गांव निवासी विनय कुमार उपाध्याय ने पीसीएस परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और विनय को आशीर्वाद दिया।विनय उपाध्याय बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि और मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाजीपुर के शाहफैज स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से बीएससी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने गाजीपुर पीजी कॉलेज से रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) में एमएससी किया।शिक्षा पूर्ण करने के बाद विनय ने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया और पूरी लगन के साथ तैयारी में जुट गए।उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान की सहायता लिए घर पर रहकर प्रतिदिन लगभग 16 घंटे अध्ययन किया। हालांकि शुरुआती प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे।अंततः चौथे प्रयास में उन्हें यह बड़ी सफलता हासिल हुई।विनय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। उनके पिता अरविंद उपाध्याय भारतीय सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता मधु उपाध्याय गृहिणी हैं। तीन बहनों में विनय अकेले भाई हैं।विनय की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इसे पूरे इलाके के लिए गर्व का क्षण बताया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *