Latest News

The News Complete in Website

हादसे में प्रधानाध्यापिका सहित चार लोगों की मौत, ससुराल में गई युवक की जान; कोहराम

1 min read

जौनपुर। रामनगर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के महेवा फत्तूपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी राधिका (32) पत्नी जटाशंकर गौतम के घर का दरवाजा सुबह करीब 9 बजे तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए, राधिका साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में है। उनके दो बच्चे हैं जो इस समय ननिहाल में रह रहे हैं, जबकि पति मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दुहावर गांव में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुहावर गांव निवासी छोटेलाल चौहान के 29 वर्षीय दामाद विजेंद्र चौहान भदोही कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया अहमदपुर का निवासी है। बुधवार की रात अचानक वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा- मुझे बचा लो, मुझे बचा लो। उसकी आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक बीते एक सप्ताह से अपने ससुराल में ही रह रहा था।

जौनपुर-केराकत हाईवे स्थित कबीरुद्दीनपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई।

जफराबाद थानाक्षेत्र के सरैया गांव निवासी रामरूप यादव (74) किसी कार्य से जौनपुर शहर गए थे। कबीरुद्दीनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को दोपहर वह पैदल ही सड़क पर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *