Latest News

The News Complete in Website

ओबीसी के साथ दलितों पर फोकस करेगी कांग्रेस, जगजीवन राम के बाद अब फुले की जयंती पर होंगे आयोजन

1 min read

लखनऊ। कांग्रेस ने दलितों को जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाने के बाद अब 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। प्रदेश मुख्यालय पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। कांग्रेस की रणनीति है कि किसी न किसी तरह से दलित वोटबैंक को अपने पाले में किया जाए। इसके लिए वह निरंतर दलितों के बीच संवाद कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से लेकर अन्य अनुषांगिक संगठन और विभाग की ओर से भी दलित वर्ग को जोड़ने के लिए अलग- अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी रणनीति के तहत 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती पर जाति जनगणना संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तेलंगाना सरकार में मंत्री पूनम प्रभाकर, महासचिव के राजू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *