Latest News

The News Complete in Website

फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को आजमगढ़ की बेटी तान्या श्रीवास्तव ने फैशन और कपड़ों की विशेष शैली से किया प्रभावित

1 min read

आजमगढ़। जहां जनपद के प्रतिभावान नौजवानों ने गौरवशाली पूर्वांचल की परंपरा में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं, वहीं पर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन संस्थान मुंबई द्वारा आयोजित कला और फैशन के क्षेत्र में जानी बनी फैशन डिजाइनर एवं फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ आजमगढ़ की बिटिया तान्या श्रीवास्तव ने युवाओं की संस्कृति,फैशन और आत्म अभिव्यक्ति का नया कृतिमान हासिल कर फैशन डिजाइनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है।

    फैशन संस्थान के प्रमुख ममता गौतम और विवेक गौतम ने कहा कि यह एक कलात्मक प्रस्तुति और प्रदर्शन महत्वपूर्ण स्थान है,जिसमें विभिन्न वस्तुओं, सामग्रियों और तकनीकों का उपयोग करके एक विशिष्ट स्थान पर एक अनुभव या भावना को व्यक्त किया जाता है। यह एक त्रि-आयामी कला का रूप है जो दर्शकों को एक विशिष्ट वातावरण में ले जाता है और उन्हें फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में एक कलात्मक अनुभव प्रदान करता है।

    इंटरनेशनल फेस्टिवल डायरेक्टर अरविंद चित्रांश ने बताया कि इसमें वस्तुओं का संयोजन,प्रकाश और ध्वनि का मुख्य उपयोग है। जिसका उद्देश्य दर्शकों को एक कलात्मक अनुभव प्रदान करना और उन्हें कला के बारे में सोचने और महसूस करने के लिए प्रेरित करना है। जिसमें फैशन और कपड़ों की शैली को प्रदर्शित किया जाता है।

   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन,ग्लोबल मुंबई के फैशन डिजाइनर तान्या श्रीवास्तव,रिद्धेश टंडेल,आशना सोनी,पार्थिवी भागवत, सचिन विश्वकर्मा, प्राची सरोज, दीया पटेल, सुप्रिया शेट्टी आदि के साथ प्रमुख रूप से जानी मानी फैशन डिजाइनर और फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से विस्तृत बात करते हुए कहा कि हम सभी ने प्रदर्शन के लिए इस स्थान को एक सड़क से प्रेरित अनुभव में परिवर्तित किया।पारंपरिक प्रदर्शन, दीवारों की चित्रकारी और शहरी तत्वों का उपयोग किया जो फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में साहस,व्यक्तित्व और आत्म-अभिव्यक्ति को दर्शाता हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *