Latest News

The News Complete in Website

वेतन वृद्धि के लिए नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन की आंच राजधानी तक पहुंची, कर्मियों ने किया हंगामा

1 min read

लखनऊ। यूपी के नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर मजदूरों के प्रदर्शन की आंच राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई है। सोमवार को मदरसन सूमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड ((MSWIL)) के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सरोजनीनगर में प्रदर्शन किया। बिजनौर रोड स्थित कंपनी के प्लांट पर सैकड़ों कर्मचारियों ने गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मूलभूत मांगों की अनदेखी की जा रही है। इससे नाराज होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बिजनौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने कर्मचारियों से बात करके उनकी मांगों को प्रबंधन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन रुका।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *