Latest News

The News Complete in Website

बिजली विभाग का जेई हुआ निलंबित, ऊर्जा मंत्री ने गलत स्टीमेट बनाने पर की कार्रवाई; लिया गया तुरंत एक्शन

1 min read

लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संभव पोर्टल पर जन सुनवाई के दौरान बाराबंकी में गलत एस्टीमेट बनाने के आरोप में सतरिख के अवर अभियंता रवि वर्मा को निलंबित कर दिया। वहीं, संविदा कर्मी मनीष कुमार वर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री मंगलवार शाम मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली के माध्यम से जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न जिलों से जुड़े 100 से अधिक शिकायतकर्ताओं का निस्तारण किया गया। बाराबंकी के शिकायतकर्ता ने अत्यधिक राशि का गलत एस्टीमेट देने की शिकायत की। इस पर ऊर्जा मंत्री ने संबंधित लाइनमैन को हटाने और अवर अभियंता को तत्काल निलंबित करने तथा अधिशासी अभियंता के विरुद्ध नियम 10 के तहत कार्रवाई एवं स्थानांतरण के निर्देश दिए। आजमगढ़, बरेली, आगरा सहित अन्य जनपदों में भी दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महाराजगंज में एस्टीमेट जमा करने के बावजूद विद्युत कनेक्शन न देने पर संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए है। बरेली एवं मेरठ से आई शिकायतों में उपभोक्ताओं को समयबद्ध सेवाएं देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऊर्जा मंत्री ने झांसी, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर एवं मथुरा की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और ठोस सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्पोरेशन अध्यक्ष आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी निगमों के प्रबंध निदेशक मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *