Latest News

The News Complete in Website

लुटेरी दुल्हन की करतूत आई सामने

1 min read

लुटेरी दुल्हन गैंग की दो अन्य महिला सहित हुई गिरफ्तार, मां और शादी करने वाली गैंग की महिला सहित लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, लूटी गई ज्वेलरी भी हुई बरामद, गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस।
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म डॉली की डोली तो आपने जरूर देखी होगी जिसमें एक लुटेरी दुल्हन के गैंग की करतूत को इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है। अब आपको बता दे की हू बा हु इस फिल्म की कहानी की तरह मुजफ्फरनगर जनपद में भी एक घटना सामने आई है। जिसमें एक लुटेरी दुल्हन ने अपने गैंग के साथ मिलकर एक रात की दुल्हन बन अपने ससुराल में लूट की घटना को अंजाम दिया और बेख़ौफ ससुराल से फरार हो गई। दरसअल छपार थाने में 23 मई को रामपुर गांव निवासी मांगेराम नामक एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत पत्र देते हुए ये आरोप लगाया था की क्षेत्र के ही गांव घुमावती निवासी रविंद्र से एक दिन उसकी मुलाकात हुई थी। जिसने उसके बेटे के रिश्ते के लिए सोनाक्षी नाम की एक युवती का फोटो दिखाया था। जिसके बाद ये रिश्ता तय हो गया था जिसके लिए रविंद्र ने मुंह मांगी रकम भी ली थी। फिर जाकर कही तय तारीख़ 10 मई को हरिद्वार के मैरिज होम में मांगेराम बेटा की शादी सोनाक्षी संग पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। आरोप है कि मांगेराम ने शादी के दौरान सोनाक्षी को सोना चांदी की ज्वेलरी भी चढ़ाई थी। लेकिन शादी के अगले दिन ही सोनाक्षी सारी ज्वेलरी समेट कर घर से फरार हो गई थी। जिसकी जानकारी जब परिवार को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 318(4),61(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज कर जब आरोपियों की घर पकड़ शुरू की तो पुलिस ने कुछ ही घंटे में लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी उसकी मां कामिनी और रिश्ते की बिचौलिया महिला आशा को गिरफ्तार कर चोरी की ज्वेलरी भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक ये गैंग ऐसे परिवारों को निशाना बनाते हैं जिनके लड़कों की शादी उम्र निकलने के बाद भी नहीं होती है। इस गैंग की युवती सोनाक्षी के साथ रिश्ता तय होने पर ये गैंग साजिश के तहत शादी के एक या दो दिनों बाद ऐसी लूट की घटनाओं को अंजाम दे डालता था

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *