ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करूंगा : ट्रम्प
1 min readअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वे ईरान के साथ ओमाबा जैसी डील नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि या तो अच्छा समझौता होगा या फिर कुछ भी नहीं होगा। ट्रम्प ने ईरान के साथ होने वाले समझौते की आलोचना करने वाले नेताओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- जिन्हें ईरान के साथ होने वाले समझौते के बारे में कुछ भी नहीं पता है, वे भी इसकी बुराई कर रहे हैं।
ट्रम्प ने कहा कि ये लोग कमजोर हैं और सिर्फ देश को बांटते हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उनका संभावित समझौता 2015 के परमाणु समझौते जैसा नहीं होगा। ट्रम्प ने ओबामा के समझौते को आपदा बताया और दावा किया कि उससे ईरान के लिए परमाणु हथियार तक पहुंचने का रास्ता खुल गया था।
