Latest News

The News Complete in Website

खेत में दौड़ा करंट] घास काटने गई महिला की दर्दनाक मौत

1 min read

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने खेत मालिक पर लापरवाही और अवैध बिजली सप्लाई चलाने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला रोज की तरह खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान खेत में फैले बिजली के करंट की चपेट में आते ही वह जोरदार झटके से जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि खेत में अवैध तरीके से बिजली सप्लाई दी गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। आरोप यह भी है कि घटना के तुरंत बाद खेत मालिक बिजली सप्लाई बंद कर मौके से फरार हो गया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। गांव में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *