Latest News

The News Complete in Website

प्रेमी के घर विवाहिता के होने के शक में दो पक्षों में बवाल, लाठी-डंडे चले, गांव बना अखाड़ा

1 min read

अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के घर विवाहिता (प्रेमिका) होने के संदेह ने बवाल का रूप ले लिया। मामला तब शुरू हुआ जब एक 24 वर्षीय विवाहिता चार दिन पहले अपने मायके से गायब हो गई। विवाहिता के परिजनों को संदेह हुआ कि वह पड़ोसी गांव के युवक के पास है। दोनों का चार साल पुराना प्रेम संबंध था। विवाहिता के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। वह 30 से 40 लोगों और महिलाओं के साथ मिलकर प्रेमी के घर पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता को वापस करने की मांग की। युवक के परिवार ने इनकार करते हुए बताया कि उनके घर में कोई विवाहिता नहीं है। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। दोनों ओर से सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करने के लिए तैयार हो गए। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों को शांत कराया गया और घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीओ दीप कुमार ने बताया कि विवाहिता के प्रेमी के घर में होने के शक के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि विवाहिता की शादी तीन महीने पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके मायके के पड़ोसी गांव निवासी युवक के साथ उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *