भाजपा-SP कार्यकर्ता भिड़े, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सी; BJP प्रत्याशी से नोकझोंक
1 min read
फूलपुर। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में आज वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा तानाशाही कर रही है। सत्ता शासन का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुझे आधा घंटा रोके रखा गया है। बसपा एजेंट अनूप सिंह और भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के बीच हाथापाई होने सूचना है। बताया जा रहा है कि मारपीट में भाजपा और बसपा के अलावा सपा के एजेंट शामिल भी रहे। विवाद हुटिंग को लेकर हुआ था। फूलपुर उप चुनाव मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी में भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। स्थिति मारपीट पर उतर गई। सपा कार्यकर्ताओं की भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल से भी नोक झोंक हुई। एक दूसरे पर कुर्सी फेंकी गई। मतगणना स्थल पर जबरदस्त हंगामा के चलते आधे घंटे मत करना रुकी रही। भारी फोर्स तैनात।
