Latest News

The News Complete in Website

पत्नी से वीडियो कॉल पर बात… फिर कारोबारी ने बेटी को जहर देकर खुद भी दी जान; थाली और पुड़िया में मिला ये

1 min read

आगरा। आगरा के कटरा वजीर खां में शुक्रवार को जूता कारीगर चंद्रप्रकाश और उनकी दिव्यांग बेटी की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। थाली और पुड़िया में मिले पाउडर को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया है। जूता कारीगर की पत्नी ने किसी विवाद से इन्कार किया है। शुक्रवार को कटरा वजीर खां निवासी चंद्रप्रकाश और उनकी 14 साल की दिव्यांग बेटी खुशी के शव घर में मिले थे। खुशी कमरे में बेड पर पड़ी थी, जबकि रसोई में फंदे से चंद्रप्रकाश का शव लटका था। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। रसोई में एक पुड़िया मिली थी, जिसमें विषाक्त पदार्थ होने की आशंका जताई गई। साथ ही एक थाली थी, जिसमें खाना खाकर छोड़ दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुशी की मौत का कारण पता नहीं चल सका। विसरा सुरक्षित किया गया है। आशंका जताई गई कि उसे विषाक्त पदार्थ दिया गया। वहीं पिता की रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाना आया है। थाना प्रभारी का कहना है कि रसोई में मिली पुड़िया और थाली को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों ने भी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

चंद्रप्रकाश की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। चंद्रप्रकाश ने एक साल पहले दूसरी शादी दिल्ली की सीमा से की थी। पति की मौत की जानकारी पर सीमा ने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बैंक से कॉल आने के कारण मायके गई थी। पति से शाम को 6 बजे बात हुई थी। वीडियो कॉल किया था। उन्होंने कोई परेशानी नहीं बताई थी। अचानक क्या हुआ उन्हें नहीं पता। पति से उनका कोई विवाद नहीं था।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यही अनुमान है कि पिता ने बेटी को खाने में जहर देने के बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई इंद्रजीत से पूछताछ की गई थी। उन्होंने रात करीब 10 बजे भाई चंद्रप्रकाश को देखा था। वह सोने जा रहे थे। मगर, भतीजी नजर नहीं आई थी। उन्हें लगा कि वह अंदर कमरे में सो रही है। इस कारण ज्यादा पूछताछ नहीं की।

अनुमान यह भी है कि खुशी ने पिता की परेशानियों को देखते हुए अपनी जान दे दी हो। बेटी को मृत देखकर पिता ने भी सोचा होगा कि अब जीने का क्या फायदा बेटी के लिए ही तो वह सब कुछ कर रहे थे। इसलिए उन्होंने फांसी लगा ली। फिलहाल जांच की जा रही है। पहले आर्थिक तंगी और नौकरी छूटने को खुदकुशी की वजह बताया गया था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *