Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों का मंथन, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक

1 min read

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 व 15 मार्च 2026 को दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा कुल 12 केन्द्रों पर होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को अपने-अपने केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने एवं परीक्षा सामग्री की समय पर प्राप्ति व वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, बायोमेट्रिक कर्मियों की सूची समय पर उपलब्ध कराई जाए और उनके पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रवेश पर रोक रहेगी। परीक्षा कक्षों में निरीक्षक संवेदनशीलता के साथ नजर रखेंगे और किसी भी लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *