Latest News

The News Complete in Website

नशे में धुत युवती ने पार्टी में किया नग्न डांस, शर्मसार हुए परिजन

1 min read

प्रयागराज। मऊआइमा इलाके के एक गांव में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जन्मदिन की पार्टी में एक युवती ने नशे में धुत होकर जमकर नग्न नृत्य किया। नशे का सुरूर ऐसा चढ़ा की उसने अपने कपड़े उतार कर फेंक दिए। पार्टी में नग्न डांस देखकर दिल्ली से आए तमाम रिश्तेदार और परिवार के लोग शर्मसार हो गए। महिलाओं ने किसी तरह उसको काबू में करने के बाद शरीर को ढंका। युवती का यह डांस इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजन सुबह होने से पहले ही लड़की को लेकर दिल्ली चले गए।

बर्थडे पार्टी में रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से भी अन्य रिश्तेदार आए हुए थे। दिल्ली से आयी युवती ने शराब पी कर नंगा डांस करने लगी। इससे परिजन लज्जित हो गए। सुबह उसे लेकर दिल्ली चले गए। युवती की इन हरकतों को लेकर चर्चा बना हुआ है। मऊआइमा क्षेत्र में एक बच्चे का बर्थडे था। बताया गया है कि तमाम रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजा गया था। दिल्ली से भी रिश्तेदार आए हुए थे। शाम को पार्टी शुरू होने पर एक युवती शराब पीकर डांस करने लगी।

बताते हैं कि शराब का नशा इस कदर हावी हो गया कि युवती ने जमकर डांस करते हुए अपने कपड़े उतार दिए। वह रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। युवती का यह कृत्य देखकर महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। उसका शरीर ढंका और फिर कपड़े पहनाए। शर्मशार युवती के परिजन युवती को लेकर दिल्ली चले गए। युवती के इन हरकतों को लेकर आस पास घरों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *